Skip to main content

FIR और NCR में अंतर..

अपराध के प्रकार:-

     अपराधों को दण्ड प्रक्रिया संहिता में दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है-:

(अ) संज्ञेय अपराध   (Cognizable offence)

(ब)असंज्ञेय अपराध (Non-Cognizable offence)

प्रथम सूचना रिपोर्ट (First information repo)

दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 154 में यह प्राविधान दिया गया है कि संज्ञेय अपराधों को कारित किये जाने की जो सूचना होगी उसे प्रथम सूचना रिपोर्ट कहा जायेगा, ऐसी सूचना राज्य सरकार द्वारा प्राधिकृत पंजिका में दर्ज किया जाता है जिसे रोजनामचा कहते है, इससे स्पष्ट है कि संज्ञेय अपराध के किये जाने की जो सूचना पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई जाती है उसे प्रथम सूचना रिपोर्ट (First information report) कहते हैं।

असंज्ञेय अपराधों की सूचना (Non-Cognizable report-NCR)

 धारा 155 दण्ड प्रक्रिया संहिता में असंज्ञेय मामलों की सूचना दी जाती है, असंज्ञेय अपराधों की सूचना दर्ज़ किये जाने के लिये भी राज्य सरकार द्वारा प्राधिकृत पुस्तक होती है उसी पुस्तक में असंज्ञेय अपराध की सूचना दर्ज़ की जाती है। इससे स्पष्ट है कि असंज्ञेय अपराधों की सूचना को Non-Cognizable report NCR  कहा जाता है।

FIR और NCR में अंतर:-

  प्रथम सूचना रिपोर्ट जिसे FIR कहते है ,के दर्ज़ हो जाने के बाद थाने के भारसाधक अधिकारी को उस मामले में विवेचना करने की शक्तियां प्राप्त हो जाती है, पुलिस अधिकारी को संज्ञेय मामलों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होने के बाद धारा 156 CrPC के अंतर्गत मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना ही विवेचना की शक्ति होती है। FIR दर्ज़ होने के बाद विवेचना में यदि मामला सच पाया जाता है तो विवेचक धारा 41CrPC के प्राविधानों को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी को बिना वारंट के गिरफ्तार भी कर सकता है, जबकि असंज्ञेय मामलों में धारा 155(2)CrPC के अंतर्गत बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के विवेचना नही की जा सकती और बिना वारण्ट के आरोपी को गिरफ्तार भी नही किया जा सकता है।  जहाँ मामले का सम्बंध ऐसे दो या अधिक अपराधों से है, जिनमे से कम से कम एक संज्ञेय है, वहां दूसरे मामले के असंज्ञेय होते हुये यह मामला संज्ञेय माना जायेगा।।

अन्य कानूनी जानकारियों के लिये यूट्यूब पर क्लिक करें..👇

Tags:-FIR, NCR, Cognizable, Non-Cognizable, Police officer, Investigation, Arrest, 

Comments

Popular posts from this blog

ससुराल में पत्नी के कानूनी अधिकार (Legal right of wife in husband's house )

भारत का कानून शादीशुदा महिलाओं को ससुराल में कई तरह के विधिक अधिकार देता है, परन्तु महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी न होने के कारण महिलायें अत्याचार सहने पर मजबूर होती है। आये दिन अखबारों या सूचना के अन्य साधनों के माध्यम से यह खबरें मिलती रहती है कि दहेज़ की मांग को लेकर महिलाओं की हत्या तक कर दी जाती है या फिर महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से इतना ज्यादा प्रताड़ित किया जाता है कि वह मजबूर होकर आत्म हत्या कर लेती है। ससुराल में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की घटनायें भी आम हो गयी है, आंकड़े यह भी बताते है कि लॉकडाउन के दौरान घरों के अंदर घरेलू हिंसा की घटनाओं में बढोत्तरी हुई है। इस लेख में शादीशुदा महिलाओं को भारत के कानून में कौन-कौन से महत्वपूर्ण कानूनी अधिकार दिये गये है, उन्ही अधिकारों के बारे में चर्चा करते हैं।       भारत मे महिलाओं को जो कानूनी अधिकार दिये गये है उन अधिकारों को निम्नलिखित रूप से विभाजित किया जा सकता है- 1- गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार; 2- भरण-पोषण प्राप्त करने का अधिकार; 3- स्त्रीधन को प्राप्त करने का अधिकार; 4- पति के साथ समर...

Mens Rea (दुराशय ) अपराध दण्ड संहिता का एक प्रमुख तत्व है।

न्यायमूर्ति कोक ने अपनी पुस्तक 'थर्ड इंस्टीट्यूट' सन्त अगस्ताइन के धर्मोपदेश का आधार लेते हुये एक सूत्र का प्रयोग किया है। यह सूत्र है -     "ACTUS NON FACIT REUM NISI MENS SIT REA" (ऐक्ट्स नॉन फेसिट रियम निसी मेन्स सिट रिया )  इसका अर्थ है कि दुराशय के बिना केवल कार्य किसी व्यक्ति को अपराधी नही बनाता। आज यह सूत्र अंग्रेजी आपराधिक विधि का अधार-स्तंभ बन गया है। यह सूत्र उतना ही प्राचीन है जितनी अंग्रेजी दाण्डिक विधि ।     उपरोक्त सूत्र का विश्लेषण करने से यह सुनिश्चित होता है कि किसी कृत्य को अपराध मानने के लिये दो आवश्यक तत्वों का होना आवश्यक है-- 1-   शारीरिक या भौतिक कृत्य  (Actus Reus ) 2-    मानसिक तत्व या दुराशय   (Mens Rea  )    उपरोक्त दोनों तत्वों को विस्तार से समझते हैं :- (1) शारीरिक या भौतिक कृत्य (Actus Reus ) शारीरिक या भौतिक कृत्य से तात्पर्य  सकारात्मक तथा नकारात्मक दोनो तरह से कार्यो से है। सकारात्मक कृत्य (Positive action)  से तात्पर्य किसी मनुष्य की सकारात्मक गतिविधि से...

क्या कहती है धारा 151crpc..?? ( Section-151 CrPC. )

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की  धारा 151 , पुलिस की निवारक शक्ति (Preventive Power) है, जिसके अंतर्गत संज्ञेय अपराधों को कारित होने से को रोकने के लिए गिरफ्तारी की जा ती है,जिससे कि संज्ञेय अपराधों को होने से रोका जा सके। जहां दो पक्षो के मध्य झगड़े की संभावना होती है वहां पुलिस धारा 151 के अंतर्गत दोनो या एक पक्ष को गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के  समक्ष प्रस्तुत करती है ।   क्या कहती है धारा 151 crpc :- The Code of Criminal Procedure, 1973 / Arrest to prevent the commission of cognizable offences. (1) A police officer knowing of a design to commit any cognizable offence may arrest, without orders from a Magistrate and without a warrant, the person so designing, if it appears to such officer that the commission of the offence cannot be otherwise prevented. (2) No person arrested under sub-section (1) shall be detained in custody for a period exceeding twenty-four hours from the time of his arrest unless his further detention is required or authorised under a...