Skip to main content

बार काउंसिल ऑफ इण्डिया ने एडवोकेट्स के कल्याण के लिये प्रधानमंत्री मोदी जी को 10 सूत्रीय मांगपत्र दिया।



कोविड-19 के चलते पूरे देश की जिले की निचली अदालतें 21 मार्च के बाद से ही बन्द चल रही है, क्योंकि कोर्ट कैंपस में Social distancing का पालन करना मुमकिन नही हो पाता इस कारण जहां एक तरफ पूरा देश अनलॉक-1 से धीरे-धीरे खुलने लगा है । बाजार का मॉल भी alternate day के हिसाब से खुलने लगे है, सरकारी, अर्धसरकारी तथा निजी कार्यालय भी सुरक्षा मानकों के साथ खुलने लगे है, परन्तु जिलों की अदालते अभी भी बंद चल रही है।
  Highlight Ad Code निचली अदालतों में एडवोकेट्स का बहुत बड़ा वर्ग है जो साधारण प्रष्ठभूमि वाले परिवारों से आता है, एक समय हुआ करता था जब वकालत आय से ज़्यादा मान-सम्मान का पेशा हुआ करता था, परन्तु आज स्थितियां बदल गयी है, आजकल हर आय वर्ग के परिवारों से एडवोकेट्स वकालत करने आ रहे है। बढ़ती बेरोजगारी के चलते कोर्ट कैंपस बेरोजगार नवयुवकों का डंपिंग ग्राउंड बनते जा रहे है, ऐसी स्थिति में आज किसान का बेटा, मजदूर का बेटा, रिक्शे वाले का बेटा, सब्जी वाले का बेटा तथा मध्यम एवं लोअर मध्यम वर्ग के परिवारों से भी नवजवान आकर वकालत कर रहे हैं।
You tube video link..👇
https://youtu.be/4gVEw3LRX-E

/> कोविड-19 के चलते जबसे पूरा देश लॉक-डाउन हुआ तबसे लगातार निचली अदालते बन्द चल रही है। लगातार निचली अदालतों के बन्द रहने से ऐसे परिवारों से आने वाले एडवोकेट्स की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा जा रही है, चूंकि एडवोकेट्स के पास आय का कोई दूसरा जरिया नही होता इसलिए एक बड़ा तबका है ज़िले की कचहरियों में जिसके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। इन स्थितियों के बावजूद भी एडवोकेट्स समुदाय की आर्थिक मदद के लिये न तो किसी भी प्रदेश सरकार द्वारा और न ही केंद्र सरकार द्वारा कोई भी पहल नही की गई। यहां तक कि प्रदेश की बार कौंसिल और बार कौंसिल ऑफ इण्डिया के द्वारा भी इस दिशा में कोई सार्थक प्रयास नही किया गया।
     ज़िले के स्तर पर स्थानीय बार एसोसिएशनस ने अवश्य अपने स्त्रप पर कुछ एडवोकेट्स को आर्थिक मदद दी है, परन्तु वह नाकाफ़ी है, आपको यह भी बताता चलूं कि कोर्ट कैंपस के अंदर एडवोकेट्स को छोड़कर टाइपिस्ट, मुंशी तथा वेंडर्स की भी एक अच्छी खासी तादात होती है। कोर्ट बन्द होने के कारण इन लोंगो का भी आय का कोई भी साधन नही रहा, जिस कारण इन लोंगो के समक्ष भी रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है, दुःख व हैरानी की बात ये है कि इन लोंगो के बारे भी किसी भी सरकार के द्वारा नही सोंचा गया।
  अभी हाल ही में बार कौंसिल ऑफ इण्डिया के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अपना वह वादा याद दिलाया गया जो उन्होंने BCI के कार्यक्रम में किया था, और अधिवक्ताओं के कल्याण से सम्बंधित 10 सूत्रीय मांगपत्र का ज्ञापन दिया है।

बार कौंसिल ऑफ इण्डिया के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु की गई मांगे:-

1. Insurance cover up to Rs. 20, 00, 000/- for the Lawyers and their families (dependents).
2. Medi-claim: free medical treatment of every type of disease in best Hospitals of India & other countries (if needed) for the Advocates. Lawyers should be provided a “special card” for this purpose, so that they could avail the benefit of this schemes anytime, anywhere.
3. Stipend for needy new entrants at the Bar upto 5 years of their practice (Minimum Rs. 10, 000/- Per Month)
4. Scheme for pension for old/indigent Advocates and provision for family pension in case of untimely death of Advocates (Minimum Rs. 50, 000/- per month).
5. Advocates Protection Act to be enacted for Advocates of the Country by the Parliament
6. All the Bar Associations of the country should have adequate building/accommodation/sitting facilities with well-equipped Libraries, e-libraries, with internet, toilets etc. and facilities for lady advocates.
7. Interest-free house loans, loans for Library, Vehicle for the needy Advocates. The government should acquire lands at cheaper rates for the Housing of Advocates.
8. Legal Services Authority Act – Amendments & necessary changes should be made in the Act so that the functions under this Act could be discharged by the Lawyers (and not the Judges or Judicial Officers only.
9. All the Acts (which provide for appointments of retired Judges/Judicial Officers as the Presiding Officers/ Member of different Tribunals, Commissions of Forums/ Authorities) should be properly amended so that competent Advocates (and not only the Judges) could also be appointed on these places.
10. In case of untimely death of any Advocate (below 65 years of age) due to accident, murder, any disease, the Government should grant the family/dependents at least a sum of Rs 50, 00, 000 /- (fifty lakhs)
    बार कौंसिल ऑफ इण्डिया ने मोदी जी से मांगपत्र के जरिये यह मांग की है उक्त मांगों को पूरा करने के लिये केंद्रीय बजट में 50,000/- करोड़ रुपये की धनराशि को आवंटित करने की मांग की।
 यह थी दोस्तो एडवोकेट्स समुदाय से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी, ये लेख आपको कैसा लगा कमेंट्स करके अवश्य बतायें और अपने सुझाव भी दें। कानून की अन्य जानकारियों के लिये Join me on my youtube channel..👇
https://www.youtube.com/channel/UCy0GcvBhrzLBlplyUgK8uOA

Tags-Advocates, Bar Council Of India, #KarimAhmad Siddiqui Advocate, #10 demands for the welfare of lawyers, PM Modi,


Comments

Popular posts from this blog

ससुराल में पत्नी के कानूनी अधिकार (Legal right of wife in husband's house )

भारत का कानून शादीशुदा महिलाओं को ससुराल में कई तरह के विधिक अधिकार देता है, परन्तु महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी न होने के कारण महिलायें अत्याचार सहने पर मजबूर होती है। आये दिन अखबारों या सूचना के अन्य साधनों के माध्यम से यह खबरें मिलती रहती है कि दहेज़ की मांग को लेकर महिलाओं की हत्या तक कर दी जाती है या फिर महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से इतना ज्यादा प्रताड़ित किया जाता है कि वह मजबूर होकर आत्म हत्या कर लेती है। ससुराल में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की घटनायें भी आम हो गयी है, आंकड़े यह भी बताते है कि लॉकडाउन के दौरान घरों के अंदर घरेलू हिंसा की घटनाओं में बढोत्तरी हुई है। इस लेख में शादीशुदा महिलाओं को भारत के कानून में कौन-कौन से महत्वपूर्ण कानूनी अधिकार दिये गये है, उन्ही अधिकारों के बारे में चर्चा करते हैं।       भारत मे महिलाओं को जो कानूनी अधिकार दिये गये है उन अधिकारों को निम्नलिखित रूप से विभाजित किया जा सकता है- 1- गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार; 2- भरण-पोषण प्राप्त करने का अधिकार; 3- स्त्रीधन को प्राप्त करने का अधिकार; 4- पति के साथ समर...

Mens Rea (दुराशय ) अपराध दण्ड संहिता का एक प्रमुख तत्व है।

न्यायमूर्ति कोक ने अपनी पुस्तक 'थर्ड इंस्टीट्यूट' सन्त अगस्ताइन के धर्मोपदेश का आधार लेते हुये एक सूत्र का प्रयोग किया है। यह सूत्र है -     "ACTUS NON FACIT REUM NISI MENS SIT REA" (ऐक्ट्स नॉन फेसिट रियम निसी मेन्स सिट रिया )  इसका अर्थ है कि दुराशय के बिना केवल कार्य किसी व्यक्ति को अपराधी नही बनाता। आज यह सूत्र अंग्रेजी आपराधिक विधि का अधार-स्तंभ बन गया है। यह सूत्र उतना ही प्राचीन है जितनी अंग्रेजी दाण्डिक विधि ।     उपरोक्त सूत्र का विश्लेषण करने से यह सुनिश्चित होता है कि किसी कृत्य को अपराध मानने के लिये दो आवश्यक तत्वों का होना आवश्यक है-- 1-   शारीरिक या भौतिक कृत्य  (Actus Reus ) 2-    मानसिक तत्व या दुराशय   (Mens Rea  )    उपरोक्त दोनों तत्वों को विस्तार से समझते हैं :- (1) शारीरिक या भौतिक कृत्य (Actus Reus ) शारीरिक या भौतिक कृत्य से तात्पर्य  सकारात्मक तथा नकारात्मक दोनो तरह से कार्यो से है। सकारात्मक कृत्य (Positive action)  से तात्पर्य किसी मनुष्य की सकारात्मक गतिविधि से...

क्या कहती है धारा 151crpc..?? ( Section-151 CrPC. )

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की  धारा 151 , पुलिस की निवारक शक्ति (Preventive Power) है, जिसके अंतर्गत संज्ञेय अपराधों को कारित होने से को रोकने के लिए गिरफ्तारी की जा ती है,जिससे कि संज्ञेय अपराधों को होने से रोका जा सके। जहां दो पक्षो के मध्य झगड़े की संभावना होती है वहां पुलिस धारा 151 के अंतर्गत दोनो या एक पक्ष को गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के  समक्ष प्रस्तुत करती है ।   क्या कहती है धारा 151 crpc :- The Code of Criminal Procedure, 1973 / Arrest to prevent the commission of cognizable offences. (1) A police officer knowing of a design to commit any cognizable offence may arrest, without orders from a Magistrate and without a warrant, the person so designing, if it appears to such officer that the commission of the offence cannot be otherwise prevented. (2) No person arrested under sub-section (1) shall be detained in custody for a period exceeding twenty-four hours from the time of his arrest unless his further detention is required or authorised under a...